फ़ॉलोअर

रविवार, 14 अक्तूबर 2012

Kaisy -Kaisy Boli कैसी - कैसी बोली...




बोलियों की बोली                                                      
सबसे अच्छी बोली..
काम करवाने में सफल है 
सुनों - सुनाओं
रोज उपयोग में लाओ 
मीठी बोली..








इस बोली पर किसी का रोक नहीं 
सब पर इसका दावा है
प्रेमी - प्रेमियों के लिए
सबसे बढियाँ बोली
दिल जितने में सफल 
सुन्दर - सुन्दर मनमोहिनी
   प्यारी बोली...






थोड़ा - थोड़ा प्यार
थोड़ा - थोड़ा टकरार 
कभी देती माँ का प्यार                                                          
कभी सास बनकर रहती तैयार 
बहुओं की प्यारी सास 
सास की प्यारी बहुएँ
करे एक - दूजे पर प्रहार
सास-बहु की ये 
    तीखी बोली...





" मै " का महत्व बढ़ाना है 
सबसे आगे जाना है
तो बोलो ऐसी बोली
जो कर दे सबको पस्त
सबसे अधिक वे लोग करते
 है इसका इस्तेमाल
जो ना देख सके किसी को मस्त
वो बोलें हैं 
कड़वी बोली..





कर दे काया पलट सभी का
रंगीन , खुशहाल जीवन में                    
 स्याह रंग भर दे
करती कमाल झट - फटाफट
सबसे खतरनाक,, सबसे असरदार               
ऐसी है ये
जहरीली बोली...

कैसी - कैसी बोली...




-->

मंगलवार, 9 अक्तूबर 2012

Sahara Nahi Sath Dene Aaya Hun सहारा नहीं मै साथ देने आया हूँ..


सहारा नहीं मै साथ देने आया हूँ.....
तेरे गम को भुला दूँ....
ये नहीं कह सकता
हाँ तेरा गम बांटने आया हूँ.....

रिश्ते तो बहुत निभाए है तुने
मै अपनी दोस्ती निभाने आया हूँ......

खुबसूरत नजारों की  बात नहीं करता मैं 
पर मैं अपनी नजरों से तुझे दुनिया दिखने आया हूँ....

शोहरत देने की हैसियत नहीं है मेरी
पर मै तुझे खुशियाँ देने आया हूँ.....

मंजिल तक पहुँचा दूंगा ये नहीं जानता 
हाँ पर तेरे - मेरे मंजिल को एक करने आया हूँ.......

आशियाना तो नहीं बना सकता मै
हाँ पर तुझे एक प्यारभरा घर देने आया हूँ.....

रंग कितने ला पाऊंगा
तेरे जीवन में इसका तो पता नहीं
हाँ पर सिंदूरी रंग में तुझे रंगने आया हूँ......

कितने चाँद -तारे सजा पाउँगा
तेरे दामन में ये खुदा ही जाने
पर मै तेरे दामन को खुशियों से भरने आया हूँ....

झूठे वादे नहीं करता मै
पर मै तुझे अपना बनाने आया हूँ...
सहारा नहीं मै साथ देने आया हूँ...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...